कांग्रेस के कोशी स्नातक MLC प्रत्याशी मनोज जायसवाल पहुंचे सुपौल
रिपोर्टर मोहम्मद नजीर आलम /edited by Chandan Kumar
*कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी के आवासीय कार्यालय परिसर में हुआ भव्य स्वागत*
*सुपौल, 3 अक्टूबर 2026*
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के हाथों पटना में पार्टी का सिंबल प्राप्त करने के तुरंत बाद कोशी स्नातक क्षेत्र के लिए कांग्रेस के MLC (विधान परिषद) प्रत्याशी *श्री मनोज कुमार जायसवाल* सीधे सुपौल स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिन्नत रहमानी के आवास पर पहुँचे और उनका आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर आयोजित स्नातक संवाद एवं प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मनोज जायसवाल ने कहा कि कोशी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, शिक्षकों, छात्रों एवं युवाओं के मुद्दों को लेकर उन्होंने हमेशा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी है। पार्टी ने अब मौका दिया है कि स्नातक वोटर के समर्थन से मैं सदन में भी इन मुद्दों को लेकर आवाज उठाऊँ तो निश्चित तौर पर यदि जनता ने मुझे अपना प्रतिनिधि बनाया तो उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए मुझे जितने भी प्रयास करने पड़ेंगे वो मैं कर के दिखाऊँगा ।
मनोज जायसवाल ने कहा, "यदि मुझे स्नातक मतदाताओं ने मौका दिया, तो शिक्षकों की मांगों को पूरा करने के लिए, छात्र-युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर यदि मुझे सदन में भी अनशन पर बैठना पड़ा, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैं अपनी लड़ाई पूरी मजबूती से लडूंगा।
इस मौके पर कांग्रेस नेता सह सुपौल विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जमीन से जुड़े हुए एक ऐसे व्यक्ति को विधान परिषद के स्नातक उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है, जो हमेशा से जमीनी स्तर पर काम करते रहे हैं। इन्होंने हजारों की संख्या में हर जिले में जाकर स्नातक वोटर बनाने का काम किया है। मनोज जायसवाल जी की छवि साफ-सुथरी है, इसलिए स्नातक क्षेत्र की जनता का पूरा समर्थन इन्हें मिलेगा और कांग्रेस पार्टी कोशी क्षेत्र में बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा का बेटा मनोज जायसवाल को कोसी स्नातक क्षेत्र की जनता अवश्य अपना समर्थन देगी ।
इस दौरान पीसीसी डेलीगेट शाद अहमद, प्रमोद यादव, पप्पू वर्मा, कन्हैया चौधरी, मनोज चौधरी, जितेंद्र चौधरी, मनोज यादव, मो ज़करिया, लाल मुखिया, शंभु पासवान, दिवाकर, अबुकैश, इशरत, रामपुकार सिंह, सुनील सिंह, सूरज झा, संजय भारती, मो इस्लाम समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ